फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बॉलीवुड डांडिया में महिलाओं के नृत्य की रही धूम

Thu, 26 Oct 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 38- खत्री धर्मशाला में बॉलीवुड डांडिया में प्रतिभाग करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन


- खत्री सभा का विजयदशमी पर कार्यक्रम, शस्त्र पूजन किया, विजेता हुए पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। विजयदशमी पर खत्री सभा हरदोई की ओर से पारंपरिक शस्त्र पूजन व बॉलीवुड डांडिया का आयोजन हुआ। खत्री धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में महिलाओं के नृत्य की धूम रही।
खत्री सभा ने भगवान श्रीराम के विजयोत्सव को शस्त्र पूजन कर मनाया। शाम को बॉलीवुड डांडिया का शुभारंभ खत्री सभा संरक्षक शैलेंद्र खन्ना, महिला संरक्षिका कुमुद टंडन, महिला खत्री सभा अध्यक्ष सोनी पुरी, कोषाध्यक्ष संजय टंडन, युवा सभा अध्यक्ष शिवम कपूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीजे व म्यूजिक सिस्टम पर लोग डांडिया नृत्य से खुद को रोक नहीं पाए। बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट चाइल्ड का भी चयन हुआ और उन्हें पुरस्कृत किया गया। रुपाली खन्ना, पियूष खन्ना के निर्देशन में रामायण नृत्य नाटिका का मंचन हुआ।
विज्ञापन

लकी ड्रॉ से विजेता चुने गए, 10 ग्राम, 20 ग्राम व 100 ग्राम चांदी के सिक्कों को बतौर पुरस्कार दिया गया। खत्री धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष हरगोविंद सेठी, रविंद्र नाथ सेठ, अविनाश गुप्ता (अब्बी) ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन सचिव अनूप पुरी एवं रुपाली खन्ना की ओर से किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सभा अध्यक्ष प्रकाश नारायण खन्ना ने तलवार का विधि विधान से पूजन किया। पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र खन्ना, सभा के मंत्री अनूप पुरी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार टंडन, उपाध्यक्ष गोपाल मेहरोत्रा, चंद्र गोपाल टंडन, अजय टंडन, दीपक कपूर, अजय मेहरोत्रा, युवा खत्री सभा के अध्यक्ष शिवम कपूर ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्र पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें