फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10-पुष्पा। श्रोत परिजन
विज्ञापन

- शादी के पांच साल बाद भी संतान न होने से थी दुखी
- पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र के छनुइया गांव में सोमवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। ससुरालीजनों का कहना है कि शादी के पांच वर्ष बाद भी संतान न होने से परेशान होकर विवाहिता ने खुदकुशी की है। मायके पक्ष के लोगाें ने ससुरालीजनों पर पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा।
छनुइया निवासी मधुर की शादी पांच साल पहले कछौना कोतवाली क्षेत्र के अहिरावां निवासी सर्वेश की पुत्री पुष्पा (24) से हुई थी। सोमवार रात पुष्पा का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से ल टकता मिला। जानकारी होने पर ससुरालीजनों ने फंदे से शव उतारकर सूचना पुलिस को दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का नायब तहसीलदार देवानंद की मौजूदगी में पंचनामा भरा। पति मधुर का कहना है कि संतान होने की वजह से पत्नी ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता सर्वेश ने पुष्पा को पीट पीटकर मार डालने का आरोप लगाया। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। यदि मिली तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें