फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव बाग में लटका मिला

Wed, 16 Dec 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा मजरा बरम्हुला में दो दिन से लापता विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर एक बाग में लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से पति फरार है। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्लही निवासी चक्कर पासी के बाग मेें मंगलवार की सुबह एक महिला का शव पेड़ से साड़ी से लटकता मिला। घटना की सूचना गांव निवासी महिपाल ने पुलिस को दी। गांव के लोगों की भीड़ बाग में लग गई। जहां पर रमपुरा निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी राकेश कुमार ने शव की शिनाख्त अपनी बहू मंजू देवी(22) पत्नी आदर्श कुमार के रूप में की। उसने बताया कि उनकी बहू सोमवार की सुबह शौच को कह कर गई थी और तब से लापता है। आसपास तलाश की मगर उसका पता नहीं चल सका।

उसने बहू के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। शव मिलने के बाद से पति घर से फरार चल रहा है। मृतका के रिश्तेदार राजाराम ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके पिता सोबरन लाल सेमरियापुर मझिला के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि उसका पति व ससुरालीजन मोटर साइकिल व रुपये की मांग कर रहे थे। इसी के चलते उन लोगों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। लगभग तीन माह पहले पति-पत्नी के बीच छुटौती तक की नौबत आ गई थी। रिश्तेदारों ने बीच में पड़ कर मामला सुलटा दिया था। बीस दिन पहले ही वह मायके से विदा होकर ससुराल रमपुरा आई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन हुई जिससे आहत होकर मंजू ने फांसी लगाकर  जान दे दी। इस संबंध में एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कि ए लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें