फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बजट के हिसाब से महिलाएं कर रहीं खरीदारी

विज्ञापन
फोटो-05- दुकान पर साड़ियों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। करवाचौथ पर महिलाएं अपने बजट को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रही हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक है। सुबह से ही कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुट रही है। दुकानदारों के मुताबिक इस साल महिलाएं कम बजट में अच्छे डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता वाले कपड़ों को पसंद और खरीद रही हैं। महिलाएं ऐसे कपड़े खरीदना पसंद कर रही हैं जो खूबसूरत होने के साथ उनके बजट पर भी भारी न पड़ें।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर कपड़ों का बाजार सज गया है। कपड़ों के शोरूम संचालक उज्ज्वल भसीन, गोपाल मेहरोत्रा के मुताबिक बाजार में 1000 से 1,500 रुपये तक की साड़ियों और सूट की अधिक मांग है। महिलाएं हल्के रंगों के कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। करवाचौथ के लिए हल्की, बनारसी सिल्क साड़ियों के साथ ही सूट में जर्कन वर्क और स्टोन वर्क की डिजाइन केंद्र में हैं। वहीं सिल्क, टीसू, सुपरनेट, शिफॉन, जॉर्जेट और बनारसी कपड़ों की साड़ियां भी महिलाओं को पसंद आ रही हैं।



शोरूम पर सामान्य से लेकर महंगी साड़ियां और लेडीज सूट हैं। महिलाएं करवाचौथ की खरीदारी के लिए बजट का ध्यान रख रही हैं। -मोहित अग्रवाल



करवाचौथ पर महिलाएं हल्के रंगों और हल्के कपड़ों को अधिक पसंद कर रही हैं। सूट में कढ़ाई और स्टोन वर्क की मांग है। -नवीन कुमार

फोटो-05- दुकान पर साड़ियों की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो-05- दुकान पर साड़ियों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें