फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा की महिला एवं बाल विकास समिति ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Wed, 18 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
निरीक्षण करती समिति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई । विधान सभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति आशा किशोर, समिति सदस्य रामरती मिश्रा एवं शकुंतला देवी ने सीएचसी और कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में प्रसूताओं के नाम के आगे आशा बहुओं के मोबाइल नंबर लिखे मिले।
विज्ञापन


समिति ने सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना में अभिलेखों में लाभार्थियों के नाम के आगे मोबाइल नंबर के कालम में आशा बहुओं के मोबाइल नंबर लिखे होने पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि लाभार्थी के पास मोबाइल नंबर नहीं है तो उसके पड़ोस के किसी का नंबर लिखा जाए ।

उन्होंने अस्पताल स्टाफ की भारी कमी को देखते हुए इस ओर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के लिए अस्पताल प्रभारी डा. नोमान उल्ला को निर्देश दिए । कोतवाली के निरीक्षण में अभिलेखों के रखरखाव दुरुस्त करने को कहा। उनके साथ सुरेंद्र प्रताप, संदीप शर्मा के अलावा सीपी त्रिपाठी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान एसडीएम, डीपीओ, बीएसए आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें