फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, पति समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। तोड़ेपुरवा निवासी महिला का शव शनिवार की दोपहर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। महिला के भाई ने बहनोई समेत छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी जयपाल की पुत्री रूबी (24) की शादी बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम कसमंडी के मजरा तोड़े पुरवा निवासी अंकित से तीन साल पहले हुई थी। शनिवार की दोपहर ससुराल में रूबी का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
जानकारी पर महिला के भाई रोहित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। भाई ने बताया बहन को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रूबी को मारकर उसे फंदे से लटका दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने बहनोई अंकित, ससुर सर्वेश, सास सागरी, ननद खुशबू व रोशनी व चचेरे ससुर मुकेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष बघौली बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें