फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 13 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- पति व दो बेटों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। अतरौली क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर मजरा रायपुर सोमवंशी निवासी रामदेवी उर्फ सुशीला (50) का शव आम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पति व दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्र व फोरेंसिक टीम पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निबहा निवासी श्रीकृष्ण पुत्र पूरन ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उसकी बहन रामदेवी उर्फ सुशीला को उसके पति प्रकाश, बेटा विजय, अजय मारते-पीटते थे। इससे तंग आकर उसकी बहन सुशीला ने रविवार की रात साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता के पति प्रकाश ने बताया कि वह रामदेवी के साथ गांव के ही विनय द्विवेदी के आम की बाग में रखवाली कर रहा था। रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते रामदेवी ने आम के पेड़ में अपनी साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के चार बेटा विजय,अजय,शैलेन्द्र,अनुज और दो बेटी रूबी,राधा है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति व दो बेटों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें