फोटो 09 सुनीता की फाइल फोटो। संवाद
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देरशाम एक महिला का शव घर के अंदर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात थाने पहुंचे मृतका के पिता राजाराम ने पति पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम कहली निवासी राजाराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुनीता उर्फ सुंदरा (45) की शादी 25 वर्ष पूर्व कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार गांव निवासी मूलशंकर के साथ की थी। पति मूलशंकर आए दिन शराब के नशे में बेटी से मारपीट करता था। बुधवार देर शाम उसकी बेटी सुनीता को घर के अंदर मार कर कमरे में पंखे के हुक से शव लटका दिया। मृतका के परिवार में पति मूलशंकर के अलावा एक बेटी नीतू, दो बेटे सोनू व रामबाबू हैं। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।