संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के नन्हू पुरवा मोड़ के पास ई-रिक्शा ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा सोमवार देर शाम हुआ है। मौके से लोगों ने ई-रिक्शा समेत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कसरावां के मजरा नन्हू पुरवा निवासी पप्पू ने बताया कि पत्नी निशा (40) इन दिनों मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहीं थीं। देर शाम वह बाजार से कुछ सामान लेने के लिए जा रहीं थीं। इस दौरान हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के नन्हू पुरवा मोड़ के पास ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।