बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र का एक शादीशुदा युवक ने एक युवती से कोट मैरिज कर ली। आरोप है कि उसके बाद तीन महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। फिर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला ने सीएम को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
सीतापुर की एक महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर कहा कि वह लखनऊ में रहकर काम करती थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात शादीशुदा पिंटू निवासी बाजार टोला बेनीगंज से हुई। जिसने अपने को शादीशुदा न हाेने की बात कहकर उसे नैमिषारण्य के मंदिर में लाकर शादी कर की।
उसके बाद लखनऊ आकर रहने लगा। जब घर ले जाने के लिए कई बार दबाव डाला। लेकिन घर लाने से मना कर दिया था। जिसकी शिकायत कोतवाली बेनीगंज में की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिंटू को जेल भेज दिया।
इसके बाद परिजनों सहित पिंटू के बहनोई ने उसकी 21 सितंबर 2022 को पिंटू के साथ कोर्ट मैरिज करवा दी। पिंटू पहले से ही शादीशुदा था। तीन बच्चे भी थे। जिसके बाद पिंटू तीन माह तक अपने घर पर रखा। और शारीरिक शोषण करता रहा।
तीन माह बीतने के बाद पिंटू व उसके परिजनों गाली गलौज कर मारपीट की। फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया । कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।