फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर ग्राम कंहारी के पास पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंहारी गांव निवासी राजू (40) शनिवार को हाईवे पैदल कही जा रहा था। गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे राजू घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद राजू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

राजू के पिता व परिवार के लोग दिल्ली में रहते है। राजू की शादी नही हुई थी। मेहनत मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें