जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
बुखार के प्रकोप के चलते एक महिला की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में एक
दर्जन से अधिक लोग भर्ती हैं, वहीं अहिरोरी ब्लाक का एक पूरा गांव विचित्र
बुखार से 30 लोग पीड़ित होने से हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में विचित्र
बुखार का प्रकोप जारी है। बुखार के प्रकोप में आने से जिला अस्पताल में
भर्ती लोनार थाना क्षेत्र के संकरा ग्राम निवासी बिजरानी (60) पत्नी विजय
पाल की गुरुवार को मौत हो गई। उनको बुखार से पीड़ित होने पर बुधवार की देर
शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसके अलावा जिला अस्पताल में
बुखार से पीड़ित सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम भगहरा निवासी तारावती (35)
पत्नी दयाराम, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अमिरता निवासी मंसुम (17) पुत्र
राम लखन, टड़ियावां ब्लाक के करौदी निवासी अशोक (12) पुत्र शैलेंद्र,
बेहटा गोकुल के ग्राम सिघौली निवासी सुनेहरी (7) पुत्री मुरारी।
इसी
थाना क्षेत्र के ग्राम बरौड़ा सैरया निवासी मीना (35) पत्नी मनसुख, लोनार
थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी आशा सिंह (40) पुत्र समर सिंह,
शाहाबाद के गढ़ी चांद खां निवासी गौतम (7) पुत्र जयपाल, बेनीगंज कोतवाली
क्षेत्र के थोक कबूलपुर निवासी उजाला (12) पुत्र राजेश, हरियावां थाना
क्षेत्र के देवरिया निवासी राम नरेश (45) पुत्र शिवराज, बेहटा गोकुल के
ग्राम सिकंदरपुर बाजार निवासी राजा (15) पुत्र नरेंद्र को भर्ती कराया गया।
इसके अलावा पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम अहराहार निवासी रामाकांत (33)
पुत्र श्रीकृष्ण, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौली निवासी गुड्डी (40)
पत्नी छुन्नू लाल को संक्रामक रोग से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया।