फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला की हत्या कर शव रामगंगा नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। सवायजपुर थानाक्षेत्र के बरसोहिया गांव निवासी विवाहिता की हत्या कर शव रामगंगा नदी में फेंक दिया गया। शनिवार से लापता महिला का शव हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरहुली गांव में रविवार सुबह रामगंगा नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। सीमा विवाद के चलते काफी देर तक सवायजपुर और हरपालपुर कोतवाली पुलिस के बीच विवाद की स्थिति रही। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सवायजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोटें आने से मौत होने की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोटों के आठ निशान मिले हैं। इतना ही नहीं उसका गला दबाने का प्रयास किए जाने की पुष्टि भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
सवायजपुर थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव निवासी सर्वजीत की पत्नी मीना (45) शनिवार को दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके ससुर कमलेश ने शनिवार को ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने के लिए सवायजपुर थाने में तहरीर भी दी थी। रविवार सुबह मीना का शव बरहुली गांव के पास रामगंगा नदी में उतराता मिला। मृतका के पति सर्वजीत ने बताया कि वह गुजरात में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा है। परिवार में एक पुत्र और दो पुत्री हैं। उसने मीना की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इनसेट
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
मीना का शव रामगंगा नदी में उतराता मिलने के बाद हरपालपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव सवायजपुर थाने की सीमा में होने की बात कहकर सूचना सवायजपुर पुलिस को दे दी। सीमा विवाद को लेकर दोनों थानों की पुलिस आमने सामने हो गई। मामला तूल पकड़ा तो उच्चाधिकारियों तक भी बात पहुंची और फिर सवायजपुर पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें