फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला घायल

Mon, 26 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल महिला को तांगा पर अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरपालपुर।  थाना क्षेत्र के पलिया निवासी महिला सोमवार को बाइक की टक्कर से घायल हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। करीब एक घंटे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन घायल महिला को तांगा पर लादकर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया निवासी मुन्नू की पत्नी मुन्नी देवी (35) दोपहर करीब दो बजे शौच के लिए खेत की तरफ जा रहीं थी। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंचे भाई कमलेश ने एंबुलेंस सेवा 108 पर हादसे की जानकारी दी। सूचना के करीब एक घंटे बाद भी एंबुलेंस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इसके चलते परिजन मुन्नी देवी को तांगे से हरपालपुर सीएचसी ले गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद पांडेय ने बताया कि एंबुलेंस सेवा 108 पर दी जाने वाली सूचना सीधा लखनऊ मुख्यालय जाती है। जहां से निर्देश मिलने पर ही एंबुलेंस भेजी जाती है। पलिया में हुआ हादसा उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें