फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो लोगों फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 16 Mar 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी से फंदा लगाकर महिला ने दी जान
विज्ञापन

सांडी। दिमागी उलझन के चलते एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पर पहुंचे घर वालों ने उसे फंदे से नीचे उतार कर मेडिकल काॅलेज ला रहे थे। इसी बीच उसकी रास्ते में मौत हो गई।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनेपुर गांव निवासी छोटे भइया बुधवार को खेत पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी रीतू देवी (24) और उसकी बहन थी। इसी बीच रीतू ने साड़ी से फंदा लगा लिया। उसकी बहन ने देख लिया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर घर वाले और आस-पड़ोस के लोग घर के अंदर पहुंचे। इसके बाद रीतू को फंदे से नीचे उतार कर मेडिकल काॅलेज लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति छोटे भइया ने बताया कि रीतू को दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। वह पत्नी का लखनऊ से इलाज करा रहे थे। उनकी शादी सात साल पहले हुई थी। रीतू का मायका पाली थाने के लखमापुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हादसा- दो
खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
बघौली। थाना क्षेत्र के कसमंडी ग्राम सभा के मजरा ककरहिया निवासी मुलायम (30) किसी घरेलू बात से गुरुवार को नाराज होकर खेत की ओर चला गया था। जहां उसने रस्सी से फांसी से पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि युवक की शादी नहीं हुई थी। वह नशे का आदी था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें