सीएचसी पर जन्मे बच्चे के 70 फीसदी शरीर पर मस्सा है और इस पर काले बाल उगे हैं। सीएससी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को एक महिला प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। जिसकी सीएचसी पर ही नॉर्मल डिलीवरी हुई है। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था कि पैरामेडिकल स्टॉफ और परिजनों ने बच्चे कि पीठ से लेकर 70 फीसदी हिस्से पर बाल देखे। जिसे देखकर डॉक्टर और परिजन अचंभित रह गए।
इस बात की जानकारी सीएससी अधीक्षक पंकज मिश्रा को दी। अधीक्षक ने बच्चे की जांच के बाद बताया कि जिएंट कंजेनिटल मेलानोसाइटिक नीवस नाम की बच्चे को बीमारी है। बताया कि ये जन्माधर मस्सा के रूप में एक बड़ा दाग है। उन्होंने बताया कि अपने 22 साल की सर्विस में उन्होंने ऐसा केस पहली बार देखा है।
अधीक्षक ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ हैं। बच्चे के शरीर पर काले बाल उगने और विचित्र बच्चे के पैदाइश की बात इलाके में आग की तरह फेल गई। जिससे बच्चे को देखने के लिए भी लोग पहुंचने लगे।