फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर बाइक से उछल नीचे गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनार कोतवाली क्षेत्र में पति के साथ बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रही महिला बावन कस्बा के पास ब्रेकर पर बाइक से उलझकर नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

पति ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
लोनार थाना क्षेत्र के रामपुर-हमजा गांव निवासी राजेश्वरी (55) पत्नी नारेंद्र कुमार का मायका टड़ियावां के खपरा गांव में है। गुरुवार को राजेश्वरी की ताई की मौत हो गई थी। ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पति के साथ बाइक से गई थी। गुरुवार की देर शाम घर लौट रही थी।
विज्ञापन

हरदोई-सवाजयपुर मार्ग पर बावन कस्बा के पास बाइक अचानक ब्रेकर पर आ गई। जिससे राजेश्वरी बाइक से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। सिर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से पति ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिवार में तीन बेटी व एक बेटा विनय है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि बाइक से गिरने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें