फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर में मंगलवार की दोपहर युवती की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसको शाहाबाद फिर शाहजहांपुर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर निवासी चंचल (20) मां मायादेवी के साथ घरेलू कामों में हाथ बटाती थी। चंचल के पिता बृजमोहन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह अपने बाग में थे। चंचल की मां पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची राजेश्वरी के घर गई थी। कुछ देर बाद चंचल के चचेरे भाई उत्तम और अंकित घर पहुंचे, यहां चंचल बेहोशी की हालत में मिली।
परिजन उसे पहले शाहाबाद के प्राइवेट अस्पताल ले गए। फिर शाहजहांपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक पांच बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें