फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिला अस्पताल में बुखार से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिला अस्पताल की ओपीडी के परिसर में एक बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में मातम पसर गया। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

हरियावां थाना के लिलवल गांव निवासी सरस्वती (45) पत्नी साधु को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात में अचानक सरस्वती की अधिक हालत बिगड़ गई। उसे सुबह परिजन लेकर जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने परामर्श देने के बाद जांच कराने के लिए पैथोलॉजी भेजा। जिससे परिजन सरस्वती को लेकर पैथोलॉजी में गए। जहां पर सैंपल देने के बाद वापस ओपीडी परिसर में पहुंचे। इसी बीच सरस्वती ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। हादसे में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें