संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। स्थानीय सीएचसी पर तैनात एक महिला डॉक्टर दो दिनों से बिना सूचना दिए लापता है। इस मामले की जानकारी होने पर सीएससी अधीक्षक ने सीएमओ को एक पत्र लिखा है।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. कल्पना यादव तैनात हैं। पिछले दो दिनों से बिना सूचना दिए ड्यूटी से लापता हैं। इस मामले की जानकारी उन्हें उस समय हुई जब मंगलवार को थाना क्षेत्र के मुरौली ग्वाल गांव में कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई और उन्हें पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा।
इस पर पता चला कि जिन महिला डॉक्टर की ड्यूटी है वे लापता हैं। कई मरीजों को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्हें स्थानीय स्तर के बजाय उन्हें जिला अस्पताल तक दौड़ना पड़ रहा है।
अखिलेश बाजपेई ने बताया कि महिला डॉक्टर के विरुद्ध इससे पहले भी कई बार पत्र भेजे जा चुका है।