फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

थाना अतरौली के ग्राम कृष्णापुर निवासी कोमल (23) का विवाह चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर सुंडा निवासी संदीप के साथ हुई थी। कोमल के ससुर भगवानदीन ने बताया कि सोमवार की सुबह खेत पर काम करने गई थी।वापस आने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। गांव में ही डॉक्टर से दवा दिलाई गई थी और उसे राहत मिल गई थी। इसके बाद देर रात हालत बिगड़ने पर जब संडीला ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोमल के पिता राजू का आरोप है कि ससुराली जनों ने मिलकर उनकी पुत्री को मार डाला है। इससे पहले कई बार कहासुनी हो चुकी है। दहेज की मांग करते थे। विवाहिता के एक साल की पुत्री भी है। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें