फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जंगल में गमछे के सहारे लटकता मिला ड्राइवर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के एक जंगल में एक युवक ने गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। प़ुलिस मौत की वजह तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरताली निवासी छोटू राठौर (28) अपना डाला चलाता था। सोमवार की सुबह घर से डाला लेकर निकला था। देर शाम उसका शव कताई मिल चौकी के जंगल में वन बबुरी के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला। इसके पास में ही डाला भी खड़ा मिला। जब ग्राम वासियों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक के पिता मैकू ने बताया कि उन्हें नही जानकारी की किस लिए फंदा लगा लिया है। पत्नी व एक पुत्र डेढ़ साल का है। चार भाई दो बहन में दूसरे नंबर का था। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें