फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला की मौत, ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के वासितनगर गांव में महिला की बुधवार दोपहर मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, पति का कहना है कि बीमारी के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के जयराजपुर निवासी रामप्रताप ने पुत्री रेशमा (25) की शादी चार साल पहले वासितनगर (बेझा) निवासी सालिगराम से की थी। बुधवार की दोपहर रेशमा की वासितनगर में मौत हो गई। सालिगराम ने महिला के पिता राम प्रताप को सूचना दी।
राम प्रताप ने मौत की वजह पर संदेह जता पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने दहेज के लिए रेशमा की हत्या की है। यह लोग दहेज में बाइक और चेन मांग रहे थे। उधर, सालिगराम का कहना है कि रेशमा को टीबी थी। उसका इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के कारण रेशमा की मौत हुई है। कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि राम प्रताप ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें