फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 06 Apr 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरदोई-लखनऊ रोड पर बहदिन गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- एक निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। हरदोई-लखनऊ रोड पर बहदिन गांव के पास पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र क़े गांव बहदिन निवासी संतोष की पत्नी मंजू देवी (25) पुत्र अहम (दो वर्ष) की दवा लेने ननद शोभा के साथ गुुरुवार को कछौना कस्बे में एक निजी अस्पताल में दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद हरदोई-लखनऊ मार्ग पर वह पैदल घर जा रही थी। ननद मासूम अहम को गोद में लिए थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने मंजू को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने मंजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंजू के ससुर जगदीश ने बताया कि वह दवा लेकर पास में ही हनुमान मंदिर गई थी। मृतका के दो पुत्र आर्यन (चार वर्ष) व अहम हैं। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें