फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पहले पति के दरवाजे पर महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के करौंधिआई गांव में पहले पति के दरवाजे पर आकर महिला ने जहर खा लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

करौंधिआई निवासी राम प्रकाश खेती करता है। 27 साल पहले उसकी शादी श्रीदेवी से हुई थी। शादी के तीन साल बाद ही श्रीदेवी ने उन्नाव जनपद के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बम्हना निवासी कल्लू के साथ विवाह कर रहना शुरू कर दिया था। कुछ समय पहले कल्लू की मौत हो गई।
गुरुवार को श्रीदेवी पहले पति राम प्रकाश के मकान के बाहर पहुंची और यहीं जहर खा लिया। राम प्रकाश उसे लेकर सीएचसी गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि दूसरे पति की मौत होने के बाद महिला पहले पति के पास रहने के लिए आई थी, लेकिन घर के बाहर ही उसने जहर खा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें