टड़ियावां। कोतवाली क्षेत्र के सिकरहना गांव निवासी रामचरन की पत्नी रामरानी (45) सोमवार को घर में किसी बात से खफा होकर घर के अंदर आंगन में खड़े शहतूत के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। रामरानी ने आत्महत्या क्यों की है। इस बात से परिजन पूरी तरह से खामोश हैं। रामरानी के दो पुत्र हैं। एक पुत्र की शादी हो गई है। घटना की सूचना मायके पक्ष को भी दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष से बात नही हो सकी। उपनिरीक्षक हरिनाथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। (संवाद)