फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत

Sat, 22 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी क ोतवाली क्षेत्र के रनियामऊ गांव में शुक्रवार रात चाबी निकलते समय ट्रैक्टर चलने से किसान की पत्नी पहिए के नीचे आ गई। बचाने में पति और उसका बेटा भी घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली के रनियामऊ निवासी अरुण सिंह (32) खेती करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह ट्रैक्टर से खेत जोतकर घर लौटा था। घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा करके वह अंदर चला गया। उसने न ही ट्रैक्टर की चाबी निकाली और न ही लाइट बंद की।

इसी बीच अरुण की पत्नी मीना (28) घर से बाहर निकली। उन्होंने लाइट बंद करने और चाबी निकालने का प्रयास किया। निकालते समय चाबी घूमने से ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और हाथ का धक्का लगने से गिरयर भी लग गया। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर के आगे बढ़ने से मीना पहियों के नीचे आ गई। चीख सुनकर अरुण और बेटा हिमांशू (6) बाहर निकले। मीना को बचाने में पिता-पुत्र भी घायल हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मीना ने दम तोड़ दिया।

मीना का मायका सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के आंबी गांव में है। सूचना पर पिता लाखन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले मीना की शादी हुई थी, उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें