फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में कमरे में लगी आग, गर्भवती की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर गांव में बुधवार शाम संदिग्ध हालात में कमरे में आग लगने से गर्भवती झुलस गई। उसे बचाने पहुंची सास भी जल गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टर ने गर्भवती को मृत घोषित कर दिया। परिजन शार्ट सर्किट से कमरे में आग लगने की बात कह रहे हैं जबकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शाहजहांपुर जिले के निगोही कस्बा निवासी शीतल (25) की शादी दो साल पहले पिहानी के दुल्लापुर गांव निवासी अनंतराम से हुई थी। अनंतराम दिल्ली में मजदूरी करता है।
विज्ञापन

छह माह की गर्भवती शीतल सास सरला और ससुर इतवारी के साथ घर में रहती थी। बुधवार देर शाम संदिग्ध हालात में उसके कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आकर शीतल गंभीर रूप से झुलस गई। शीतल को बचाने पहुंची सरला भी आग की चपेट में आ गई।
पड़ोसियों ने आग बुझाकर दोनों को बचाया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर शीतल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के ससुर ने बताया कि शीतल कमरे में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान शार्ट सर्किट से वायरिंग टूटकर गिरने से कमरे में रखे कपड़ों व लकड़ियों में आग लग गई। वहीं एक तार शीतल के ऊपर गिर गया, जिससे साड़ी में आग लगने से वह हादसे का शिकार हो गई।
सूचना पर मायके से पिता विशुनदयाल अन्य परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। दिल्ली से सुबह पति भी आ गया। मृतका के पिता ने आरोप से इनकार किया है।
परिजनों की सूूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया घटना संदिग्ध है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें