हरदोई। पीड़िता के बयान बदलवाने के लिए रिश्वत मांगे जाने के आरोप में मल्लावां काेतवाली में तैनात महिला सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, किशोरी को बहलाकर ले जाने के एक मामले में पीड़िता का बयान बदलवाने की कोशिश की जा रही थी। दावा है कि आरोपी के कहने पर मल्लावां कोतवाली में तैनात महिला सिपाही सुप्रिया सिंह पीड़िता पर बयान बदलने के दबाव बना रही थी। इसके लिए आरोपी से रुपये की मांग भी की गई। हालांकि प्रेस विज्ञिप्त में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने रुपये मांगे गए हैं। दावा है कि सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह से जांच कराई गई। जांच आख्या के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।