फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छेड़छाड़ में दोषी को दो साल की सजा

Fri, 23 Feb 2024 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। लगभग सात साल पुराने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) सुनील कुमार सिंह ने दोषी को दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को दिलाए जाने का आदेश भी दिया है।
विशेष लोक अभियोजक क्षितिज कुमार दीक्षित व कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 10 सितंबर 2016 को इसकी बेटी(6) स्कूल से आकर घर के बाहर बच्चों के साथ खेलने गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वापस घर नही आई तब परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान देखा कि गांव का ही रामभजन मासूम के साथ घर में छेड़खानी कर रहा था। परिजन उसे पकड़कर थाने ले गए। अपर जिला जज ने दोनों पक्षों के तर्को व गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद रामभजन को छेड़छाड़ का दोषी करार देते हुए दो वर्ष की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें