फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसी, आधार न भी हो तो भी हम लेंगे बच्चों का प्रवेश

विज्ञापन
फोटो-24-जानकारी देते बीएसए हेमंत राव। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संकट काल में गांव लौटे प्रवासियों के बच्चों को आधार व टीसी के बिना स्कूल में प्रवेश मिल सकेगा। बेसिक शिक्षा निदेशालय की गाइड लाइन मिलने के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि इन दिनों परिषदीय स्कूलों में भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने गाइड लाइन जारी की है। कोरोना काल में घर लौटे प्रवासियों के बच्चों को गाइड लाइन के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे बच्चों से स्थानांतरण प्रमाण पत्र या अन्य किसी अभिलेख की मांग नहीं होगी। बीएसए ने बताया कि इन बच्चों को विद्यालय के माहौल में समायोजित करने के प्रयास किए जाएंगे। अन्य बच्चों के साथ एमडीएम उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हें पुस्तकालय व बुक बैंक से पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
इंसेट
गैर जनपद जाने वाले बच्चों के नाम न काटे
हरदोई। कोरोना काल में बाहर जाने वाले बच्चों का नाम रजिस्टर से न काटा जाए वह किसी भी माह वापस आ सकते हैं। इन लोगों का अलग से रजिस्टर तैयार किया जाए। ताकि बार बार नामांकन न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें