विहिप अवध प्रांत के प्रांतीय सत्संग वर्ग के समापन
सत्र पर अखिल भारतीय सत्संग प्रमुख बसंत रथ ने कहा कि विहिप की स्थापना के
51 वर्ष बीत चुके हैं और इस काल में कई समस्याओं को झेलते हुए श्रीराम
मंदिर निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 10
वर्षों के अंदर अयोध्या मेें श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण पूर्ण होगा।
कहा
कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सत्संग के कार्यक्रमों के आयोजन
कराएं, जिसमें जन जागरण के साथ संस्कार निर्माण का लक्ष्य भी पूर्ण होगा और
भारत विश्व गुरु के स्थान पर विराजमान हो जाएगा। कहा कि जिस तरह खदान से
निकला कच्चा सोना तपाई के बाद आभूषण बनता है, उसकी प्रकार सत्संग वर्ग के
माध्यम से विहिप प्रमाणिक कार्यकर्ता निर्माण करता है।
इस मौके पर प्रांतीय
उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा, मिश्रीलाल, सुनीत, सुशील कुमार, भोलेंद्र,
इंद्रपाल वर्मा, अखिलेश कटियार, बाबा शिवराज सिंह और वैभव वर्मा आदि मौजूद
थेे। उधर, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने संगठन के विस्तार
की दृष्टि से मल्लावां ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष इंद्रपाल वर्मा को
विहिप का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
वहीं बाबा शिवराज सिंह को सह जिला
मंत्री, विनीत वर्मा को सहायक जिला संयोजक (बजरंग दल), अखिलेश पटेल को नगर
अध्यक्ष (विहिप), गौरीशंकर प्रजापति को नगर अध्यक्ष (बजरंग दल), नीरज यादव
को विद्यार्थी संपर्क प्रमुख (बजरंग दल) मनोनीत किया। इस मौके पर अखिलेश
कटियार, सुनीत, हर्षवर्धन सिंह, अवधेेश कटियार, नीरज मिश्रा, अभय शंकर
शुक्ल, आशीष सिंह, आशू आदि ने खुशी जताई है।