फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 24 घंटे के अंदर डेंगू पीड़ित दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। डेंगू के नियंत्रण को लेकर किए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के दावों की कलई खुल गई है। संडीला कस्बे के मोहल्ला शक्तिनगर में 24 घंटे के अंदर दो सगे भाइयों की डेंगू से मौत हो गई। डेंगू पीड़ित एक युवक की मौत शुक्रवार को हुई थी। दूसरे भाई ने भी शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। इसी मोहल्ले के अरुणेश अस्थाना भी डेंगू से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


संडीला कस्बे के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी जितेंद्र शुक्ला (27) कस्बे के ही एक निजी स्कूल में शिक्षक था। कई दिनों से उसे तेज बुखार आ रहा था। एक अक्तूबर को हुई जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई थी। दो अक्तूबर को उसे लखनऊ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को वहां उसकी मौत हो गई थी। वहीं, जितेंद्र शुक्ला के छोटे भाई सतेंद्र शुक्ला (25) ने भी शनिवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सतेंद्र रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसे भी कई दिनों से बुखार आ रहा था और दो अक्तूबर को डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। शक्तिनगर मोहल्ला ही नहीं बल्कि संडीला के लोगों में भी डेंगू की दहशत फैली हुई है।

शक्तिनगर निवासी ऋषि कुमार शुक्ला मूल रूप से बहुती गांव के निवासी हैं। उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां थीं। दो पुत्रों और दाे पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सबसे बड़ा पुत्र राजेंद्र बहुती में परिवार के साथ रहता है। सतेंद्र और जितेंद्र संडीला कस्बे में बने मकान में माता पिता के साथ रहते थे। शनिवार को जब दो बेटों की अर्थी घर से निकली तो बुजुर्ग ऋषी कुमार शुक्ला टूटकर रह गए। बार बार बदहवास हो रहे ऋषि को संभालने में खासी मशक्कत स्थानीय लोगों और परिजनों को करनी पड़ी।
विज्ञापन


24 घंटे के अंदर डेंगू से दो भाइयों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे की नींद टूटी है। शक्तिनगर में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवा वितरित की गई। सीएचसी अधीक्षक डा. शरद वैश्य ने दावा किया है कि सीएचसी में होने वाले डेंगू के किट टेस्ट में अब तक कोई भी व्यक्ति डेंगू से पीड़ित नहीं मिला है।

तेजी से बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीजों की जानकारी मिलने पर सीएचसी सांडी के अधीक्षक डा. अखिलेश वाजपेयी के निर्देश पर सांडी कस्बे के मोहल्ला राॅयटोला में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां 225 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकता के मुताबिक दवाएं दी गईं। शिविर में डाॅ. अनुज पाल और डा. हरिशंकर मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें