फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. दीनदयाल की राष्ट्रवाद और मोदी की इच्छाशक्ति से स्वदेशी में भारत बन रहा आत्मनिर्भर : जिला प्रभारी

सार

हरदोई में भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई। जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने उनके विचारों और मोदी की इच्छाशक्ति को आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा बताया।
विज्ञापन
फोटो-18- भाजपा कार्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते जिलाप्रभा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई। पं. दीनदयाल उपाध्याय की भारतीय राष्ट्रवाद और मोदी की इच्छाशक्ति से स्वदेशी उत्पाद में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। भाजपा के जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कहा कि पंडित जी प्रखर राष्ट्रवादी, संगठनकर्ता और दार्शनिक और भारतीय राजनीति में सादगी के प्रतीक थे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर जनसंघ संस्थापक सदस्य, भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला प्रभारी ने कहा कि उन्होंने एकात्म मानववाद दर्शन एवं अंत्योदय का प्रतिपादन किया। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पंडित जी के उसी संकल्प को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ भारत में गरीब, किसान मजदूर और महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पंडित जी एक गंभीर दार्शनिक और गहन चिंतक थे। साथ ही वह ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता और गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए। मंच का संचालन महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्रा, राम किशोर गुप्ता गुड्डू, पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल राजिया, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, राजेश अग्निहोत्री, एसपी मौर्य, संदीप सिंह, संजय सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अनुराग मिश्रा, आजाद भदौरिया, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक आदि मौजूद रहे।

फोटो-18- भाजपा कार्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते जिलाप्रभा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें