फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति की कामना के साथ धम्म यात्रा रवाना

Fri, 03 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व शांति की कामना के उद्देश्य से शुक्रवार को एलोरा बुद्ध विहार से धम्म यात्रा रवाना हुई। लोगों मेें शांति की स्थापना और बुद्ध की शरण में जाने का संदेश देने को धम्म यात्रा का पड़ाव जगदीशपुर के बहोरवापुर में होगा। इसके पूर्व धम्म यात्रा शहर के कई प्रमुख मार्गों से निकली और लोगों को संदेश दिया।
विज्ञापन


बीते कई वर्षों से पैदल यात्रा कर रहे चाऊ धम्मिका संघ के लोग कुछ दिन ही जिले में आए थे और उन्होंने एलोरा बुद्ध विहार में रुक कर बुद्ध के संदेशों को बताया। इस दौरान शहर में भी पद यात्रा कर लोगों को बुद्ध की शरण में जाने का संदेश दिया। वहीं अब पद यात्रा आगे को रवाना हो गई।

एलोरा बुद्ध विहार से अपने पहले पड़ाव जगदीशपुर के बहोरवापुर तक पद यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। जहां अजय पाल सिंह के धम्मा लाल में चाऊ धम्मिका संघ द्वारा धम्म देसना व ध्यान साधना किया जाएगा और वहीं रात्रि निवास भी किया जाएगा।
विज्ञापन


भिक्खु बोधि पिय तिस्स ने बताया कि यात्रा के दौरान बावन में जिला पंचायत सदस्य इंद्रपाल कुशवाहा स्वागत करेंगे। जगदीशपुर के लिए रवाना होने से पहले धम्म यात्रा शहर के कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को शांति का संदेश दिया।

जिसमें संघ के साथ अजय पाल कुशवाहा, राम चेला कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, कंत कुमार, विपिन, सुनील, चंचल, सत्यवीर सिंह, यशवीर सिंह, सतीश, मुन्ना सिंह, बाबूराम, आकाश बोधि, माया बौद्ध, अनूप दस्सी, बुध प्रकाश, ज्ञान रतन आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें