फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा ठंड का कहर, गलन से कपकपाया पूरा शहर

विज्ञापन
-ठंड में गर्म कपड़े पहन कर रिक्शे पर स्कूल जाते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार को न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़ककर आठ डिग्री पर पहुंच गया। शीतलहर और गलन बढ़ने से लोग कांप गए। जगह-जगह अलाव का सहारा लिया गया। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को ये 18 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 10 से आठ डिग्री पर आ गया। पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दो दिन से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके कारण सर्दी बढ़ी है। अब कोहरे का प्रकोप और ठंडक बढ़ेगी।
गीजर, हीटर की मांग बढ़ी
हरदोई। सर्दी बढ़ते ही इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर गीजर, हीटर, ब्लोअर की मांग बढ़ती जा रही है। व्यापारी रामू गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार इन उत्पादों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें