फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ज्ञान खुद खोज लेता अपनी मंजिल’

Sun, 24 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि ज्ञान एक ऐसा खजाना है, जो अपनी मंजिल स्वयं खोज लेता है। बच्चों को चाहिए अपने उज्जवल भविष्य के लिए ज्ञान रूपी खजाने को एकत्र करें, ताकि भविष्य में एक बेहतर पद पर पहुंचकर उस खजाने को खर्च कर सकें।
विज्ञापन


वह शनिवार को चंदीपुरवा स्थित सरस्वती बाल गोपाल स्कूल में चल रहे समर कैंप के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चं चिकनी मिट्टी की भांति होते हैं, जिन्हें एक बर्तन में ढालन टीचर का कार्य होता है। शिक्षा को रटे तोते की भांति न लेकर सिद्धांतों को स्पष्ट कर समझाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा से ओतप्रोत बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने 72 बच्चों को पुरस्कृत किया। स्कूल प्रबंधक दयाराम सिंह राठौर ने कहा कि बच्चों के प्रति अभिभावकों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बच्चों के सुसंस्कारिक, व्यावहारिक, चारित्रिक, नैतिक एवं बौद्धिक विकास कराया जाए।
विज्ञापन


उधर, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सौम्या अवस्थी प्रथम, काजल बानो द्वितीय एवं क्षमा गुप्ता को तृतीय स्थान दिया गया, जबकि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अंशुमान तिवारी प्रथम, अनन्या मिश्रा द्वितीय एवं जयकिशन सिंह गौर को तीसरे स्थान पर रखा गया। इस मौके पर सुमन भटनागर, दीपिका अवस्थी, कीर्ति देवी पाल, ममता पांडे, चंद्रप्रभा सिंह गौर, जूली पांडे आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें