फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ी को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेंहदर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली गौसगंज में समापन समारोह में सांसद अशोक रावत, विधायक माधवेंद्र सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सांसद अशोक रावत ने कहा कि हमें विवेकानन्द जी के जीवन से सीख लेनी होगी कि हमें दूसरे को हराना नहीं है बल्कि स्वयं को जिताना है। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम खेल माध्यम से समाज और राष्ट्र को आगे ले जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में जलीहापुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टी आर कन्नौजिया ने और संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष एवं जिला सचिव भारत स्काउट गाइड डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. अमित वर्मा, हरिश्चंद गौतम, सुशील कुमार, राजीव मिश्रा मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका हंसराज कुशवाहा,श्याम नारायण त्रिवेदी, राम दयाल, सरोज कुमार, अतुल कुमार, शिवाकांत कुशवाहा, विवेक सिंह ने निभाई।
इंसेट
इन्होंने दिखाई प्रतिभा
100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में संतोष इंटर कॉलेज बेहंदरकला की कोमल यादव प्रथम,आई आर इंटर कॉलेज संडीला की मानसी द्वितीय, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज हसनापुर की गुड़िया देवी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस इंटर कॉलेज बढ़ईनखेड़ा के वीनू कुमार प्रथम, पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज के विनीत कुमार द्वितीय, संतोष इंटर कॉलेज बेहंदर के अनूप कश्यप तृतीय रहे।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में जनता इंटर कॉलेज नगलाभूपतिपूर के विपिन सिंह प्रथम, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस इंटर कॉलेज बढ़ईनखेड़ा के वीनू कुमार द्वितीय, पी बीआर इंटर कॉलेज गौसगंज के अनूप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज की रिया अवस्थी प्रथम, संतोष इंटर कॉलेज बेहंदर की सोनम देवी द्वितीय, गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज की संगीता तृतीय, 200 मीटर दौड़ में लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज की रिया अवस्थी प्रथम, संतोष इंटर कॉलेज बेहंदर की सोनम देवी द्वितीय, गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज की कुमकुम तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें