फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश के साथ चली हवाओं ने खड़ी फसलों को गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरियावां-गोपामऊ। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश के साथ चली हवाओं ने खड़ी फसलों को गिरा दिया है। खेतों की मिट्टी नम होने से सबसे अधिक नुकसान गन्ने की फसल को हुआ है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
हरियावां क्षेत्र में गन्ना की फसल पलटने से किसानों का बड़ा नुकसान होने की आशंका है। गन्ना किसान चेहरे मायूस दिखाई दे रहे हैं। हवा से गन्ने की पौधे श्रेणी की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि पौधा श्रेणी की फसल की जड़ पानी में आसानी से उखड़ जाती है। पेड़ी फसल की जड़ मजबूत होती है। फसल पलटने से 10 से 20 प्रतिशत पैदावार प्रभावित होती है। गन्ने की गिरी फसल की कटाई में भी किसानों को मजदूरी अधिक देनी पड़ती है।
विज्ञापन

गोपामऊ क्षेत्र में भी फसलों के पलटने से किसानों को नुकसान हुआ है। बरसात से गन्ना पलट गया है। किसान मंसूर बेग ने बताया कि वह अधिकतर गन्ने की खेती करते हैं। गन्ने में पानी की अधिक आवश्यकता होती है। बरसात में चली हवा से गन्ने को अधिक नुकसान हुआ है। मसरूर ने बताया कि तिल्ली को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

-
किसान बाेले:
पूराबहादुर निवासी गन्ना किसान चंदन सिंह ने बताया कि बारिश तो फायदेमंद थी पर, हवा ने फसल को पलट दिया है। गन्ने की गिरने वाली फसल में चूहा, सियार नुकसान अधिक पहुंचाते हैं।
उतरा निवासी जदुनाथ ने बताया कि गन्ना की फसल पलट जाने से उत्पादन कम होने के साथ ही इसकी कटाई में मजदूर अधिक लगती है।
हरियावां निवासी किसान उमेश मिश्रा ने बताया की बारिश से गन्ने की फसल पलट जाने से नुकसान पहुंचा है, वहीं सरकार गन्ना का मूल्य भी नहीं बढ़ा रही है।
अछुआपुर निवासी अनुराग ने बताया है गन्ना की फसल का बीमा न होने के कारण किसान हमेशा ही नुकसान उठता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें