फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैथालॉजी को बनाया गया सेंट्रल, 24 घंटे मिलेगी जांच सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा। गंभीर मरीजों के लिए 24 घंटे जांच की सुविधा शुरु कर दी गई। जिला महिला अस्पताल में सिर्फ कलेक्शन सैंपलिंग केंद्र रहेगा।
अभी तक जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल अलग-अलग पैथालॉजी लैब संचालित हो रही थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों 24 घंटे जांच सुविधा देने के जिला अस्पताल में स्थित डाॅयग्नोस्टिक सेंटर को सेंट्रल पैथालॉजी बनाया गया है। जिला महिला अस्पताल की लैब की सभी मशीनों को सेंट्रल पैथालॉजी में लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को मिलेगी सुविधा
जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में कई तरह के गंभीर मरीज भी भर्ती होते हैं। अभी तक गंभीर मरीजों को पैथोलॉजी बंद होने के बाद जांच नहीं हो पा रही थी। ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को बाहर से खून की जांच करवानी पड़ती थी। ऐसे में सेंट्रल पथोलॉजी खुलने के बाद गंभीर मरीजों का इलाज भी तत्परता से हो पाएगा। दोनों पैथालॉजी के कर्मचारियों को ड्यूटी में लगा दिया गया है।
वर्जन
गंभीर मरीजों को 24 घंटे जांच सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल की पैथालॉजी को सेंट्रल पैथालॉजी बनाया गया।
डॉ. आर्य देश दीपक, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें