फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ब्लाकों में आज पड़ेंगे वोट

Wed, 28 Oct 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में चौथे चरण में शामिल चार ब्लाकों में कुल पौने छह लाख मतदाता आज यानी 29 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर कुल 2339 मतदाताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। कहना गलत न होगा कि 2339 प्रत्याशियों पर गुरुवार का हर एक पल काफी भारी गुजरेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को शाहाबाद, टोडरपुर, पिहानी, भरखनी के मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। कुल पांच लाख 67 हजार 372 मतदाता 370 मतदान केंद्र एवं 663 मतदेय स्थलों मनपसंद प्रत्याशी के नाम के आगे ठप्पा लगाएंगे। इस चरण में जिला पंचायत 16 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 389 सीटें शामिल हैं। क्षेत्र पंचायत की छह से अधिक सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन भी

हो चुका है। आज होने वाले मतदान में 2339 प्रत्याशियों के  भाग्य का फैसला पौने छह लाख मतदाता करेंगे। चौथे व अंतिम चरण के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर प्रशासन ने तैयारियां पूरी होने का दावा कर दिया। शांतिपूर्वक मतदान कराए जाने के लिए चार ब्लाकों को आठ जोन व 48 सेक्टरों में बांटा गया है। इसकी देखरेख के लिए आठ जोनल एवं 48
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। इसके अलावा इन मतदान केंद्रों में से 29 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की सूची में डाला गया है तथा यहां पर विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन 29 मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें