फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायीकरण के लिए सफाई कर्मी करेंगे आंदोलन

Mon, 28 Dec 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारियों को स्थायी न किए जाने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाईकर्मी) संघ के पदाधिकारियाें ने रोष है। इसको लेकर पदाधिकारियों ने रविवार को जिला अस्पताल परिसर में बैठक की। इसमें समय से वेतन दिए जाने और देयकों का भुगतान करने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाईकर्मी) संघ ने कर्मचारियों को समय से देयकों का भुगतान न करने तथा उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि कई विकास खंडों के सफाई कर्मचारियों को देयकों का भुगतान नहीं किया गया। समय से वेतन भी न मिलने से अल्पभोगी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए कई बार आश्वासन दिया गया। बावजूद इसके कोई स्थायीकरण की प्रक्रिया तक शुरू नहीं की गई। जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी से भी सफाई कर्मी कई बार निवेदन कर चुके हैं। इसी प्रकार कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं भी पूरी नहीं हुई जबकि यह दायित्व विभागीय अधिकारी और लिपिकों का है।
विज्ञापन


बताया कि सफाई कर्मचारियों के प्रति उनके इस रवैये से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि समय से वेतन व एरियर का भुगतान और स्थायीकरण की प्रक्रिया नहीं हुई तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर उमेश कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार, अनुज कुमार, किशन कुमार, सर्वेश, राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें