माध्यमिक शिक्षक संघ टीचरों की समस्याओं के निदान के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
संघ
की गुरुवार को एसडी इंटर कालेज में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला
मंत्री किसान चौरसिया ने इलाहाबाद में प्रदेशीय समिति द्वारा मांगों के
बाबत संघर्ष कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। उसी के अनुपालन में जिला
इकाई कार्य करेगी।
जिलाध्यक्ष राजीव मिश्र ने बताया कि एक से नौ मई तक
मांगों के प्रति टीचरों को जागरूक करने को चेतना सप्ताह के तहत अभियान
चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत शाखाओं में बैठक आयोजित की जाएगी और मांगों पर
चर्चा की जाएगी। 15 मई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा,
जिसमें जिले के सभी टीचर पोस्टकार्ड के माध्यम से सीएम को मांग पत्र
भेजेंगे, जिसमें संगठन के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर संघ के
पदाधिकारी मौजूद थे।