फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मोबाइल एप से जान सकेंगे रोडवेज बस की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। परिवहन विभाग बसों व किराया आदि की जानकारी यात्री अब एप के माध्यम से जान सकेंगें। उनको रोडवेज बस स्टेशन तक नहीं आना होगा। इससे रोडवेज बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
परिवहन विभाग की ओर से विभागीय एप लांच किया गया है। जिसमें विभाग की बसों के विषय में जानकारी हो सकेगी। एप के माध्यम से यात्री बस की लोकेशन के साथ किराया और गंतव्य स्थान की दूरी का भी पता लगा सकेंगे। एप से बसों की निगरानी भी हो सकेगी। बसों की लोकेशन पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रोडवेज बसों के चालकों की मनमानी रुकेगी और साथ ही यात्रियों को भी लाभ होगा। स्थानीय रोडवेज स्टेशन से प्रतिदिन दस हजार यात्री विभिन्न स्थानों के बस से यात्रा करते है। एप के आने से यात्रियों को बस स्टेशन पर रुक कर बस का इंतजार नहीं करना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि एप लांच हो गया। उसके विधिवत संचालित करने की कार्य योजना चल रही है। जल्द ही एप का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें