फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आदमपुर में पेड़ पर चढ़ा जंगली जानवर, ग्रामीणों ने की घेराबंदी

विज्ञापन
 आदमपुर गांव में पेड़ पर बैठा जंगली जानवर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
टड़ियावां। आदमपुर गांव में रविवार शाम जंगली जानवर दिखाई देने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। भीड़ देखकर जंगली जानवर पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे ही अलाव जलाकर डेरा जमा दिया है। जंगली जानवर को तेंदुआ मानते हुए ग्रामीणों ने जानकारी पर डायल-112 पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग के रेंजर ने जंगली जानवर के फिशिंग कैट होने की पुष्टि की। बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन

टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर पीपल चौराहा से आमदपुर गांव करीब 2.50 किलोमीटर और गोमती नदी से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर है। आदमपुर गांव के दक्षिण दिशा में एक रजबहा निकला है। रजबहा के किनारे खड़े पाकड़ के पेड़ पर जंगली जानवर चढ़ गया। गांव के कमलेश, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल यादव, प्रधान इंद्रपाल, हरद्वारी, अजय, नीरू, रामकिशोर और विनोद ने बताया कि शाम को गांव की महिलाएं कंडा लेने गई थीं। उसी दौरान एक कुत्ते पर जंगली जानवर को झपट्टा मारते देखा तो, वह डर गईं। देखा गया तो पेड़ पर करीब 5-6 फीट लंबाई का जंगली जानवर दिखाई दिया। वन विभाग के रेंजर शिव प्रकाश कुरील ने बताया कि फिशिंग कैट (बिल्ली) है। यह पानी में घुसकर मछलियों का शिकार कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें