फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी झगड़कर मायके गई तो पति ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र ईशेपुर गांव में पत्नी के झगड़कर मायके जाने से आहत पति ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ईशेपुर निवासी नन्हे (31) मजदूरी करता था। उसकी ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बर्रैयापुरवा में है। 22 जुलाई को पति-पत्नी के बीच घर में ही झगड़ा हो गया था। इस पर पुलिस मौके पर गई थी और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। घटना से नाराज पत्नी तीन बच्चों के साथ मायके चली गई। सोमवार रात लगभग आठ बजे नन्हे ने शराब के नशे में घर में रखा जहर खा लिया किसी को बताया भी नहीं।
कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसका भाई छोटे भाई मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस सेवा को फोन किया। एंबुलेंस से नन्हे को अस्पताल लेकर निकला ही था कि गांव के बाहर उसने दम तोड़ दिया। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से आहत होकर नन्हे ने जहर खाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें