फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी ने पुलिस से शिकायत की तो घबराए पति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पति की पिटाई से नाराज पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। घबराया पति घर से भाग गया। कुछ दिन बाद सुरसा थाना क्षेत्र के चांदेपुर गांव में गमछे से फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

टड़ि़यावां थाना क्षेत्र के कनकोहरीपुरवा निवासी राकेश (45) पेंटर था। लखनऊ में वह परिवार के साथ रहकर वहीं काम करता था। राकेश के पिता श्याम बहादुर के मुताबिक पांच जून को राकेश का अपनी पत्नी सोनेश्री से विवाद हो गया था। इस दौरान राकेश ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। नाराज होकर पत्नी ने लखनऊ में शिकायत दर्ज करा दी थी। इसकी जानकारी होने पर राकेश घर से भाग गया। कुछ दिन इधर-उधर छिपने के बाद रविवार को वह अपनी बुआ रामदेवी के घर सुरसा थाना क्षेत्र के चांदेपुरवा गांव पहुंचा। सोमवार को उसने गांव के ही एक शख्स के अहाते में गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
श्याम बहादुर ने बताया कि राकेश पत्नी से सुलह-समझौते की बात कर रहा था, लेकिन वह मान नहीं रही थी। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें