फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मरम्मत कराने के लिए की शिकायत तो जिम्मेदारों ने हैंडपंप ही उखड़वा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बावन विकास खंड के बेहटा गोकुल गांव में हैंडपंप की मरम्मत करने की मांग करने वाले ग्रामीण के साथ जिम्मेदारों ने गजब का न्याय कर दिया। ग्रामीण के मकान के पास लगी हैंडपंप की मशीन ही उखाड़ ली और दूसरे स्थान पर हैंडपंप स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल निवासी वीरेंद्र सिंह के मुताबिक उनके मकान से लगभग तीस फीट दूर ग्राम समाज की आबादी की जमीन पर सरकारी हैंडपंप वर्ष 2014 में लगा था। न सिर्फ वीरेंद्र बल्कि आसपास के कई परिवार भी इसी हैंडपंप से पानी लेते थे। गत वर्ष हैंडपंप खराब हो गया था। इसकी शिकायत वीरेंद्र ने 23 जून 2023 को आईजीआरएस के जरिए की। मरम्मत न होने पर 31 जुलाई 2023 को फिर से शिकायत दर्ज कराई तो आठ अगस्त को मरम्मत के लिए सामग्री मौके पर पहुंच गई।
पांच अगस्त 2023 को ग्राम सचिव मौके पर गईं और मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। शिकायत निस्तारण के लिए उन्होंने वीरेंद्र सिंह से हस्ताक्षर करा लिए। हस्ताक्षर होने के बाद सात अगस्त को मरम्मत के लिए आई सामग्री वापस चली गई। इसके बाद जैसे तैसे काम चलता रहा। बीती 15 जून को वीरेंद्र सिंह ने फिर हैंडपंप की मरम्मत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिम्मेदार बौखला गए। शिकायत के निस्तारण के लिए मंगलवार को पहुंचे जिम्मेदारों ने वीरेंद्र के घर के पास लगा हैंडपंप ही उखड़वा लिया। यह आलम तब है जब वीरेंद्र ने सोमवार को सीडीओ से मिलकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया था। अब पता चला है तो पूरी जानकारी कर लेंगे। अगर तकनीकी समस्या नहीं होगी तो जहां हैंडपंप लगा था वहीं उसे दुरुस्त कराया जाएगा। अगर बोर फेल होने की बात होगी तो आस पास कहीं लगवा दिया जाएगा। -एमपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें