फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: समय की असहमति से थमे चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कुछ दिन पहले शुरू की गई हरदोई-चंडीगढ़ बस सेवा करीब एक सप्ताह से बंद है। बस के चंडीगढ़ पहुंचने और वहां से वापस आने के समय को लेकर अभी सहमति न बन पाने से फिलहाल यह सेवा रोक दी गई है।
विज्ञापन

वहीं हरदोई-हरिद्वार बस सेवा का संचालन जारी है और यात्रियों की संख्या भी ठीक मिल रही है। डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी के मुताबिक हरदोई से चंडीगढ़ के लिए बस शाम चार बजे रवाना होती थी और अगले दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। वहां से वापसी के समय को लेकर चंडीगढ़ डिपो से सहमति नहीं बन पाई है। इसी वजह से बस सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से संचालन की टाइमिंग को लेकर हरी झंडी मिलते ही बस दोबारा शुरू कर दी जाएगी। करीब एक सप्ताह से 10 दिन में सेवा बहाल होने की उम्मीद है। वहीं हरदोई से हरिद्वार के लिए शुरू की गई बस सेवा अभी चल रही है और यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कहा कि चंडीगढ़ से समय को लेकर सहमति बनते ही सेवा पुन: शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें