खेत में जली फसल देखकर आहत किसान व उनका परिवार। संवाद
- फोटो : HARDOI
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव भौंता कमालपुर गांव में खेत में आग लगने से दो किसानों की छह बीघा गेंहू की फसल जल गई।
कमालपुर निवासी राम चंदर पुत्र भग्गा के खेत में सोमवार की दोपहर आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। आग ने पास ही स्थित गांव के शिवचरन पुत्र गजोधर के खेत में खड़ी फसल को भी अपनी जद में ले लिया। फसल जलती देख आस पास मौजूद किसान मौके पर पहुंच गए और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रामचंद्र व शिवचरन के खेत में खडी 3-3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित शिवचरन व रामचंद्र ने बताया कि सोमवार की दोपहर पड़ोस के एक गांव का रहने वाला एक व्यक्ति खेत के पास बीड़ी पी रहा था। आरोपी ने जलती हुई बीड़ी खेत में डाल दी, जिससे आग लग गई। सूचना मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र गौतम व लेखपाल कौशल कुमार ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया।